Live Updates

Weather Forecast Update : कश्मीर में ठंड का दौर जारी, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Sahibzada Ajit Singh Nagar: A man boards a bus amid dense fog during a cold morning, in Sahibzada Ajit Singh Nagar district, Tuesday, Dec. 29, 2020. (PTI Photo)(PTI29-12-2020_000058B)

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के कई हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव नजर आ सकता है. उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Winter) हो चुका है. मौसम विज्ञान की मानें तो (10 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जानें यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा राज्य के बाकी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. इसी तरह इस अवधि में राज्य के मुरादाबाद तथा आगरा मंडलों में रात के तापमान में भी इजाफा हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है.

कश्मीर में ठंड का दौर जारी

कश्मीर घाटी में ठंड का दौर जारी है. घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन में मौसम शुष्क, लेकिन थोड़ा ठंडा रहने का अनुमान जताया है. जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जो पिछली रात के तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस से कम है. विभाग ने कहा कि इस हफ्ते मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान समान्य से अधिक रहा

पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 तथा पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले एक हफ्ते तक मौसम में तब्दीली की संभावना नहीं

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर मंडलों में तापमान बढ़ने के साथ मौसम में आई तब्दीली अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है. आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान बढ़ा है. पिछले कई दिनों से मौसम में हुआ बदलाव कम से कम अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा. उन्होंने बताया कि उसके बाद कोई विक्षोभ बनने की स्थिति में मौसम फिर करवट बदल सकता है.

शाम तक बारिश की संभावना नहीं

बुधवार की सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) और इसके आसपास के जिलों में अचानक मौसम बदल गया. आसमान में बादलों का जमावड़ा नजर आ रहा है लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि शाम तक बारिश की संभावना नहीं है.

घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में लिया

लुधियाना में बुधवार सुबह भी घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में लिया. सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक धुंध की चादर ने लोगों को परेशान किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola