Live Updates

Weather Forecast Update : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, चलेंगी ठंडी हवाएं

Updated:
विज्ञापन

Lucknow: Students on their way to school, amid dense fog, during a cold morning, in Lucknow, Friday, Dec. 11, 2020. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI11-12-2020_000021A)

Weather Forecast today Live Update : जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में विक्षोभ बना हुआ है. जिसके कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस कारण उत्तर भारत (north India weather) में सर्दी का प्रकोप (cold wave) और बढ़ सकता है. वहीं, तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, चलेंगी ठंडी हवाएं

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सबसे अधिक तापमान झांसी में 27.1 डिग्री दर्ज किया गया. अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्का, तो कहीं घना कोहरा छाया रहने और ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

राजस्थान में चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

राजस्थान का चुरू मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, सीकर, पिलानी, गंगानगर, भीलवाड़ा, डबोक और चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.5 डिग्री सेल्सियस, 4.9 डिग्री सेल्सियस, 6.1 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जैसलमेर, अजमेर, जयपुर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.5 डिग्री सेल्सियस, 10.6 डिग्री सेल्सियस, 11 डिग्री सेल्सियस और 13.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भी सर्द स्थितियों के बने रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान

मौसम के अनुमान से संबंधित एक निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वैदर’ में विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा, ”पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को खत्म होने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है.” उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. पलावत ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों को प्रभावित कर सकता है. भारतीय मौसम विज��ञान विभाग से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

दिल्ली में अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान, न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की दर्ज की जा सकती है गिरावट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है. इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस दौरान मध्यम से लेकर घना कोहरा छाने की भी संभावना है. सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, वेधशाला ने रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था.

छाया रहेगा कोहरा

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर शीतलहर जारी रहेगा. वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

भीषण शीतलहर से मिलेगी राहत

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और सर्कुलेशन के कारण हवाओं का रुख बदल गया है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में हवाएं अब मंद पड़ने लगी है. जिससे तापमान में गिरावट अब बंद हो गई है और कई शहरों में भीषण शीतलहर के साथ-साथ पाले से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola