Weather Forecast Update : महाशिवरात्रि के दिन यहां होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी, जानिए यूपी-झारखंड-बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च की शुरुआत से ही मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा है. अधिकतर क्षेत्रों में तापमान (Weather) में बढ़ोतरी नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) यानी 11 मार्च से उत्तर भारत (North India Weather) में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. मौसम (10 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
राजस्थान के इन जिलों में फिर हो सकती बारिश और ओलावृष्टि
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है. 11 और 12 मार्च को कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मेघ-गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी भी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है.
बिहार के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान ने कहा है कि बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में बादलों के गरजने के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. इसके साथ ही 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है. बुधवार देर शाम यहां मौसम में बदलाव के आसार हैं. ऐसे में यहां के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
राष्ट्रीय राजधनी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला और इंद्रापुरम में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की खबर हैं. इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि बूंदा बांदी हो सकती है. दिल्ली-नोएडा सीमा स्थित न्यू अशोक नगर में भी बूंदा बांदी होने की सूचना है.
मध्य झारखंड के कई इलाकों में बारिश का अनुमान
मध्य झारखंड में आकाश में बादल छाये नजर आ रहे हैं. नौ को इन इलाकों में गर्जन वाले बादल दिख सकते हैं. 10 और 11 मार्च को इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने किया है. शेष दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
सूरज के तेवर थोड़े ढीले
बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिख रहा है. पूर्वी हवा के कारण सूबे के कई हिस्सों में सूरज के तेवर थोड़े ढीले नजर आ रहे हैं. राजधानी पटना सहित कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए