Weather Forecast : निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल और झारखंड शिफ्ट, जानें देश के किन राज्यों में होगी बारिश
Nadia: Pedestrians walk through a waterlogged street during heavy rain, at Krishnagar in Nadia, Tuesday, June 16, 2020. (PTI Photo) (PTI16-06-2020_000091)
Weather Forecast Today LIVE : राजधानी दिल्ली (delhi weather) में आज तड़के ही बारिश शुरू हो गई जिससे सुबह का मौसम और भी सुहाना हो गया. इधर, मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों व गुजरात के कई इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश(rain) की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से झारखंड(jharkhand weather) में मानसून सक्रिय है. बिहार (bihar rain ,flood) में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ग्रस्त इलाके के लोग परेशान हैं, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में कुछ ऐसा है हाल
पिछले दो दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी की तपिश से आमजन को मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश ने राहत पहुंचाई. बारिश से दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। उमस भरी गर्मी से परेशान आमजन को झमाझम बारिश से राहत मिली है. ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है. बच्चे और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया. सम्भल के अलावा, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा में भी बारिश हुई। मुरादाबाद शहर में बारिश से सीवर लाइन ही धंस गई. इसकी चपेट में एक कार भी आ गई.
जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल
देहरादून में सुबह घने बादलों और हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू. शहर के प्रमुख इलाकों में तेज बारिश. कई मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ. मौसम विभाग ने दून में आज के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिला प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, मसूरी में भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून हाईवे कोल्हूखेत के समीप पानी वाले बैंड पर यातायात के लिए बंद है.
मुम्बई में भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई केन्द्र के उपमहानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि मुम्बई और पड़ोसी जिले ठाणे में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है, इसी वक्त गणेश उत्सव की शुरुआत होगी
निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की तरफ शिफ्ट
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बिहार की जगह छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की तरफ शिफ्ट होता नजर आ रहा है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली हवाएं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र सीवान, छपरा, गोपालगंज से होते हुए झारखंड की तरफ निकल रही हैं.
गुरुवार तक मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी रहेगी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज दिन में और बारिश होने की संभावना है. विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार तक मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से भी इलाके में आर्द्रता बनी हुई है.
दिल्ली में भारी बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली,इससे शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिन में और बारिश होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए