Weather Forecast Update : होली के पहले यहां होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather,IMD) में लगातार बदलाव (Rain,western disturbance) जारी है. होली (Holi 2021 Weather) के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम (26 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
अरुणाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप सहित यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई.
हफ्ते के अंत में करवट ले सकता है मौसम
भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते की मौसम की भविष्यवाणी की है, जिसके अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस वीक तापमान में वृद्धि होगी. वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हफ्ते के अंत में मौसम करवट ले सकता है.
हल्की बारिश और बर्फबारी
होली पर उत्तराखंड में अधिकांश जगह मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. विभाग की मानें तो शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 27 व 28 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊचांई वाले स्थानों पर शाम के बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
झारखंड का मौसम
शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची का मौसम सुबह से साफ नजर आ रहा है. तेज धूप और हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार लोगों को दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. राज्य के दूसरे जिलों में भी आज तेज गर्मी पड़ने की संभावना है.
हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई.
28 मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद
अगले पश्चिमी विक्षोभ के 28 मार्च को उत्तर के पर्वतीय राज्यों के पास आने की उम्मीद है. जिसकी वजह से फिर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए