Weather Forecast Updates : दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना, जानें झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather conditions, in New Delhi, Monday, Oct. 19, 2020. The national capital’s air quality was recorded in the “poor” category on Monday morning, even as pollution levels dipped slightly due to favourable wind speed. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI19-10-2020_000031B)
Weather Forecast Today LIVE Updates : देश में ठंड की दस्तक के साथ ही कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में तापमान (temperature falling) में गिरावट का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है. इधर छठ ( Chhath 2020 weather) में कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. (India Meteorological Department) . इधर दिल्ली (Delhi NCR Weather) के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के स्तर में सुधार हुआ है. 17 नवंबर (17 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
उत्तर पश्चिम भारत में गिरेगा पारा
देश में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर सकता है.
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हो सकती है बारिश
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ मध्यम गतिविधियाँ जारी रहेंगी. दक्षिण कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पश्चिमी बिहार में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर बारिश और हिमपात जारी रहने की उम्मीद है.उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और पश्चिम बिहार के अलग-अलग हिस्सों में एक या दो मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है.
एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार
एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा वायु गुणवत्ता सूचकांक डेटा के अनुसार गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है.
कई जगहों पर हुई बारिश
स्काइमेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, साथ ही साथ पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई. इसके अलावा तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्से , रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए