Live Updates

Weather Forecast Update : मार्च के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें देश के अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather) एक बार भी फिर यूटर्न लेता नजर आ रहा है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. आज जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा में ओले गिरने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट होगी. मौसम (7 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

देश में इन हिस्सों में 11 से 17 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना है. हालांकि, बारिश तेज नहीं बल्कि कम ही होगी. इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में बारिश हो सकती है. अगले दो हफ्तों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी.

जानें अपने राज्य के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

देश के कई राज्‍यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 7 मार्च को जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा में ओले गिरने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है. यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी कई इलाकों की रहेगी. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के में भी अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर में वायु गुणवत्ता (AQI) खराब श्रेणी में रही. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न नौ बजे यहां का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया.

दिल्ली का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रही. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न नौ बजे यहां का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola