Live Updates

Weather Forecast Update : पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका, जानिए झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Bengaluru: Workers warm themselves around a bonfire during cold weather, in Bengaluru, Saturday, Dec. 5, 2020. (PTI Photo)(PTI05-12-2020_000269A)

Weather Forecast Today LIVE Update : देश में गर्मी बढ़ने के बाद एक बार फिर सर्दी (Winter) का कहर लौटता दिख रहा है. मौसम विभाग ने 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ(Rain,western disturbance) के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ता (Winter) नजर आ रहा है मौसम (21 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 21 से 25 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की काफी संभावना है. उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव हो गया है. वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 9 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिया है. सभी स्कूल 22 फरवरी तक बंद रहेंगे.

दिल्ली में रविवार की सुबह भी छाई रही हल्की धुंध

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान ऋतु के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. मौसम के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

रांची में आसमान हुआ साफ, खिली धूप

राजधानी रांची में बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है और धूप निकल गयी है. रांची में आजा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 रहने की संभावना है.

सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola