Weather Forecast Update : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी, झारखंड में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें अन्य इलाकों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) होने के कारण एकबार फिर से मौसम के बिगड़ (Winter) गया है. देश के कई क्षेत्रों में इसके कारण बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान की मानें तो (17 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह कोहरे की चादर में डूबी रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है. इस पूरे हफ्ते के लिए दिल्ली में कोहरा छाए रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान भी 10-12 डिग्री के बीच में रहने की संभावना है.
यूपी में जानें कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा. कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा.
दिल्ली में सुबह में छाया रहा कोहरा
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इससे दृश्यता गिरकर 50 मीटर रह गई. मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है. विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर, जबकि सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आसमान साफ रहने और बृहस्पतिवार सुबह हल्के से लेकर घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों में कहीं-कही बहुत हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़े और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. प्रयागराज और झांसी मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी गयी, जबकि प्रदेश के अन्य मंडलों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया. प्रदेश में न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान वाराणसी में 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा, कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा.
हिमाचल में हुई अचानक बर्फबारी
हिमाचल में हुई अचानक बर्फबारी के साथ-साथ दिल्ली समेत उत्तर भारत एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पूरे झारखंड में हल्की बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को करीब-करीब पूरे झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. लोगों से एलर्ट रहने को कहा है. इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए