Weather Forecast Update : फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान, झारखंड में होगी बारिश,बर्फीली हवाएं चलनी शुरू, जानें दिल्ली-बिहार-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Kaimur: Commuters move slowly on a street due to low visibility amid dense fog during a cold winter morning, in Kaimur district of Bihar, Saturday, Jan. 23, 2021. (PTI Photo)(PTI01_23_2021_000027B)
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्तरी हिस्से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर हैं. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान
हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में रविवार को बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में उत्तर तथा मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है.
पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया
पंजाब और हरियाणा में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया और दोनों राज्यों में ज्यादातर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम रही. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृसतर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बर्फीली हवाएं चलनी शुरू
मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं.
दिल्ली में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात प्रभावित रहा.
यहां छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण लोगों को परेशानी होगी.
न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं के कारण सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए