Weather Forecast : झारखंड में बारिश,बिहार में बदला मौसम, जानें यूपी-दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) हो रही है. विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित (Winter) किया है. इस साल ठंड फरवरी (5 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्तरी और मध्य हिस्से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) जारी है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
झारखंड – बिहार के कई शहरों में हुई बारिश
झारखंड और बिहार के कई प्रमुख शहरों में झमाझम बारिश हुई है. बिहार, झारखंड के साथ- साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ शहरों में भी हल्की बारिश हुई.
कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से गिरा, ठंड बढ़ी
भयंकर शीत लहर से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर में न्यूनतम तापमान शनिवार को फिर गिर गया. श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, घाटी में अगले सप्ताह मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को घाटी में सभी मौसम केंद्रों पर रात के तापमान में गिरवट दर्ज की गई.
ओड़िशा में बनेगा देश का पहला तूफान अनुसंधान परीक्षण केंद्र : मौसम विभाग
ओड़िशा के बालासोर में देश का ऐसा पहला अनुसंधान परीक्षण केंद्र बनेगा जो बिजली और गरज के साथ आनेवाले तूफानों का अध्ययन करेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसका उद्देश्य आकाशीय बिजली गिरने से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकना है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है.
देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. इस विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है.
गर्जन और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड में सात फरवरी से मौसम शुष्क हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. छह फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए