Weather Forecast Update : होली के पहले यहां होगी बारिश , जानें बिहार-झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के कइ राज्यों में वर्षा होने की संभावना है. आज भी देश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. होली (Holi 2021 Weather) के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम (24 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
J&K : जव��हर सुरंग में मंगलवार सुबह एक इंच बर्फबारी हुई
पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के बाद मंगलवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया. जवाहर सुरंग में भी मंगलवार सुबह एक इंच बर्फबारी हुई, लेकिन सीमा सड़क संगठन ने सड़क को साफ कर दिया है. उप यातायात पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन) पारुल भारद्वाज ने कहा कि भूस्खलन से नाशरी और बनिहाल के बीच 14 स्थानों पर सड़क अवरुद्ध हो गई. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सभी प्रभावित स्थानों पर सड़क साफ करने का काम जारी है और हम आज शाम तक अधिकांश स्थानों पर मलबा साफ होने को लेकर आशान्वित हैं.
जम्मू-कश्मीर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी निलंबित रहा, क्योंकि लगातार बारिश से हुए भूस्खलन की वजह से रामबन जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया. अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने वाली एजेंसियों ने अपने कर्मियों और मशीनों को काम में लगाया है. देश के बाकी हिस्सों से कश्मीर को जोड़ने वाले सभी मौसमों के अनुकूल एकमात्र राजमार्ग पर यातायात की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं. पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के बाद मंगलवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया.
कश्मीर घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हुई. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला के गुलमर्ग में मंगलवार की रात करीब एक फुट तक हिमपात हुआ. बुधवार की सुबह भी गुलमर्ग में रूक-रूक कर हिमपात जारी रहा. उन्होंने बताया कि सोनमर्ग सहित, मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले और दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम समेत घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई. उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरेज और राजधन दर्रे में क्रमश: नौ और 19 इंच हिमपात हुआ.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
होली से पहले ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, होली से पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं.
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए