ePaper
Live Updates

Weather Forecast : दिल्ली का पारा और गिरेगा, यहां का पारा -30 डिग्री पहुंचा, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 20 Jan 2021 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast  : दिल्ली का पारा और गिरेगा, यहां का पारा -30 डिग्री पहुंचा, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather condition, in New Delhi, Thursday, Nov. 05, 2020. The air quality in Delhi remained in the severe category with the smoky haze lingering over the national capital for the third consecutive day becoming a serious health concern for the residents. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05-11-2020_000111B)

Weather Forecast today Live Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों तक सर्दी बढ़ेगी. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:37 AM. 20 Jan 218:37 AM. 20 Jan

उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर छाया रहेगा घना कोहरा

पिछले 24 घंटो में प्रदेश के कुछ हिस्सों में कही हल्का तो कही घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक बरेली, मुरादाबाद आगरा, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गयी जबकि प्रयागराज और गोरखपुर में तापमान सामान्य से कम रहा.

7:43 PM. 19 Jan 217:43 PM. 19 Jan

उत्तर प्रदेश में कही हल्का तो कही घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आम तौर पर मौसम खुश्क रहेगा और उत्तर प्रदेश में कही हल्का तो कही घना कोहरा छाया रहेगा.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

श्रीनगर में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी

घाटी में डल झील समेत कई जलाशय की सतहें जम गई हैं. श्रीनगर में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित है. कश्मीर घाटी के कई हिस्सों का भी ऐसा ही हाल है.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

कश्मीर में कड़ाके की सर्दी, कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

राजस्थान में कई जगह छाया घना कोहरा

राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और मंगलवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार बीती सोमवार रात जैसलमेर में न्यनूतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिलानी में न्यनूतम तापमान 6.9 , बाड़मेर में 7.1 , गंगानगर में 7.8 , फलौदी में 8.2 , बीकानेर में 8.5 , चुरू में 8.6 और भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

अलीगढ़ में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई. मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

दिल्ली में घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

झारखंड के कई हिस्सों में पुरवइया हवा

पिछले दो दिनों से झारखंड के कई हिस्सों में पुरवइया हवा चल रही है. इस कारण ठंड में थोड़ी कमी दिखी है. राजधानी रांची सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान चढ़ा हुआ है.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है. मौसम विभाग की मानें तो ये हालात 22 जनवरी तक रहेंगे. अभी दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे चल रहा है जो आने वाले दिनों में राजधानी में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

अगले पांच दिन तक ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. घने कोहरे के साथ-साथ लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ेगा. एक सप्ताह से तापमान में कमी आने का सिलसिला जारी है.

2:25 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan

झारखंड का मौसम 

झारखंड में कनकनी बरकरार है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. कुछ इलाकों में सुबह में धुंध रहने के आसार हैं.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट

आज बिहार के 26 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

उत्‍तर भारत में कंपाने वाली ठंड

सोमवार को दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में कोहरे के साथ ही कंपाने वाली ठंड में बढ़ोतरी नजर आई.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

यहां घना कोहरा

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को भी दिल्‍ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तरी राजस्‍थान, बिहार और ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है. विभाग की मानें तो 21 जनवरी तक कोहरे में कमी भी आने लगेगी.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

न्‍यूनतम तापमान कम होगा

मौसम विभाग के मुताबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों तक सर्दी बढ़ने का अनुमान है. 21 जनवरी तक उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

राजस्‍थान का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजस्‍थान में भी अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी नजर आएगी. यहां एक हफ्ते बाद ही ठंड में कुछ कमी होती दिखेगी. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने और शीतलहर के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है.

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, जानें अन्य राज्यों का हाल

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

तापमान माइनस 30 डिग्री

लद्दाख में तापमान माइनस 30 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं जम्मू कश्मीर में भी ठंड बढ़ रही है.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

जनवरी अंत तक ठंड पड़ने के आसार

दिल्‍ली में जनवरी अंत तक ठंड पड़ने के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किया हैं. 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आएगा जिसकी वजह से ठंड का प्रकोप कुछ कम होगा. लेकिन 26 जनवरी से एक बार फिर ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है.

7:56 AM. 19 Jan 217:56 AM. 19 Jan

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola