Live Updates

Weather Forecast Update : पश्चिम विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम प्रभावित, झारखंड में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के कई हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव नजर आ रहा है. उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Winter) हो चुका है जिसके कारण देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान की मानें तो (12 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा, आसमान में छाए रहे बादल

दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शनिवार सुबह आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहने और घना कोहरा छाए रहने की संभावना जतायी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

उत्तर प्रदेश में छाया रहा कोहरा, ठंड से कुछ खास राहत नहीं

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्के से घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया. प्रयागराज, आगरा और मुरादाबाद में तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान बस्ती में नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्का से घना कोहरा छाया रहा. प्रदेश में आम तौर पर मौसम खुश्क रहने का अनुमान है.

तमिलनाडु: नीलगिरि और आस-पास के इलाके में कड़ाके की सर्दी

तमिलनाडु में नीलगिरि जिले के कई इलाकों में सर्द हवाहों ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने को मजबूर कर दिया है. शुक्रवार सुबह य��ां कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से लेकर इससे चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान

कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है. वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. पहलगाम में यह शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा. कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को और बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में अधिकतर स्थानों पर गुरुवार से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है.

मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह कश्‍मीर के मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola