Weather Forecast: बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड? जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड? जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरी मिजोरम और उससे सटे मणिपुर और म्यांमार में कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है. पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे सटे आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. शेष पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बहुत खराब श्रेणी में रह सकता है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार सुबह 249 ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज़ किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

undefined

झारखंड की राजधानी रांची में अब ठंड दस्तक दे चुकी है. सुबह शाम हल्की ठंडी हवाएं चल रही है. मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. विभाग के अनुसार राजधानी रांची, देवघर, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो व धनबाद में हल्की बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

undefined

बिहार में अब ठंड पूरी तरह से पांव पसार रहा है. हालांकि सुबह में अभी भी लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होता रहेगा. लेकिन रात के समय खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धुंध देखने को मिलेगा. विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है.

undefined

उत्तर प्रदेश में एक नवंबर तक मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा. इधर दीपावली से पहले एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ने लगी है. सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में यूपी के कई शहर हर रोज शामिल हो रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है. पश्चिमी हवा के कारण आसमान साफ हो रहा है. इससे दिन में गर्मी ओर रातें ठंड हो रही हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola