Weather Forecast : दिल्ली के अलावा इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें मौसम का हाल
Weather News Today
Weather Forecast : दिल्ली के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. इस बीच मानसून मुंबई पहुंच चुका है और यहां भारी बारिश हो रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast : दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहने और लू चलने के साथ-साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. राजधानी में मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. आज यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मुंबई में भारी बारिश
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश देखने को मिल रही है. मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने के एक दिन बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है.
बिहार में भीषण गर्मी
मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि बिहार में अगले तीन से चार दिन तक ‘भीषण गर्मी’ रहेगी और 14 जून तक उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. आईएमडी के पटना केंद्र ने बताया कि 14 जून तक राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में भीषण गर्मी रहने का अनुमान है. सोमवार को बिहार के नौ स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. बक्सर और भोजपुर में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
Read Also : Bihar Weather: बिहार में हीट वेव का कहर, टूट रहा पिछले वर्षों का रिकार्ड
गुजरात में अब दस्तक देगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटों में गुजरात में प्रवेश कर सकता है जिसकी संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. दक्षिण गुजरात में मंगलवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह तक दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के साथ-साथ उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू हो चुका है जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अगले पांच दिन के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी पड़ सकती है.

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं.
झारखंड का मौसम
अगले कुछ दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने की संभावना है. प्रदेश में कहीं लू चलेगी, तो कहीं तेज हवा, गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश देखने को मिलेगी. पलामू और संताल परगना के सभी जिलों में लू की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










