Weather Forecast : दिल्ली में हो सकती है बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather today

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. झारखंड में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर गर्मी की चपेट में है. इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, के साथ-साथ दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है. हल्की बारिश या बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ राहत मिलने की बात विभाग की ओर से कही गई है. दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

भारत के पूर्वी और उत्तरी इलाके फिर से लू की चपेट में

दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और बिहार गुरुवार को भीषण लू की चपेट में रहे और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की धीमी गति के कारण तत्काल राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग ने कहा कि 19 जून के करीब दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.

राजस्थान में आंधी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी तीन दिन पश्चिमी राजस्थान में और पूर्वी राजस्थान में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है. आगामी दो दिनों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की आशंका है. वहीं राजस्थान के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती है.

Read Also : Bihar Weather: जल्द बदलेगा मौसम, ला-नीना के प्रभाव से बिहार में होगी झमाझम बारिश

बिहार का मौसम

बिहार में गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून तक इसी तरह के गर्मी की स्थिति बनी रहेगी, जो लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. इसके बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना है, हल्की बारिश के बाद मौसम जरूर बदलता नजर आएगा. लेकिन, बारिश के बाद भी वातावरण में उमस की स्थिति बनी रहेगी.

झारखंड में भीषण गर्मी

झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है और लू की वजह से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून तक झारखंड में मानसून आने के संकेत नहीं है. वैसे मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 17 जून से सूबे के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 जून को पलामू प्रमंडल के साथ कोल्हान में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है. इसको लेकर विभाग की ओर से ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. सूबे के शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार शुक्रवार को कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के अलावा दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. दक्षिण मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, पंजाब के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन