ePaper

Weather Forecast: 16 राज्यों बारिश की चेतावनी, UP में अगले 7 दिन भारी वर्षा का अलर्ट  

Updated at : 09 Aug 2024 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने देश के 16 राज्यों में बारिश होने की संभवना जताई है.

विज्ञापन

Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिन देश के 16 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. वहीं उत्तर प्रदेश में 9 से लेकर 16 अगस्त तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. 

देश 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट (Weather Update) 

भारतीय मौसम विभाग ने देश के 16 राज्यों बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इनमें मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, असम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश,  झारखंड, सिक्किम, मिजोरम, ओडिशा,पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश शामिल है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह पहले भारी बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई थी.

Also Read:Rain Alert: UP में अगले 2 दिन बारिश और आंधी-तूफान, 16 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट  

उत्तर प्रदेश में 7 दिन भारी बारिश 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिन भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इनमें यूपी के सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर से नोएडा, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, महोबा, कौशांबी, फूलपुर, प्रयागराज, इटावा, मैनपुरी, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, भोदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़ और कुशीनगर समेत आस-पास के इलाकें शामिल है.

Also Read:Rain Alert in UP: यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में बारिश का अलर्ट (Bihar Rain Alert) 

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार केअररिया, पश्चिमी चंपारण , सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी,  पूर्वी चंपारण, सुपौल, और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, सिवान, सहरसा, गोपालगंज, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola