Rain Alert: UP में अगले 2 दिन बारिश और आंधी-तूफान, 16 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

Rain Alert in india
Rain Alert: मौसम विभाग ने यूपी समेत 16 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
Rain Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले महीने में सामान्य से भी कम बारिश हुई है. इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र (Weather Department) ने अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के (Aaj Ka Mausam) अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक अलग-अलग जिलों में भारी से भारी बारिश देखने को मिल सकता है. इसी के साथ मौसम विभाग ने 16 राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
Also Read: Earthquake in Japan: भूकंप के झटकों से हिला जापान, 7.1 गति की तीव्रता, सुनामी का अलर्ट
UP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (UP Rain Alert)
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 और 9 अगस्त को बारिश हो सकती है. इन जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, जौनपुर, इटावा, भदोही, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया शामिल है. इसके अलावा राजधानी लखनऊ और उसके आस पास के जिलों में भी बारिश हो सकती है. इसी के साथ IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलो में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (Bihar Rain Alert)
भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर , मधुबनी, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, पश्चिमी चंपारण और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, समस्तीपुर, सारण, सिवान, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.
Also Read: Public Holiday: खुशखबरी 9 अगस्त को इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज-बैंक, जानें क्यों?
इन 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट (Weather Update)
उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने 16 राज्यों भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इनमें उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, आंध्र प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, मिजोरम, ओडिशा,पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




