Live Updates

Weather Forecast: चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण यहां हो सकती है बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today 10 June 2023 : मौसम विभाग ने बताया कि 13 जून तक गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहेगी. स्काइमेट वेदर के अनुसार मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों के के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं. जानें आज आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण राजस्‍थान में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अति भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. इसके 16 जून को सुबह के समय तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप पाकिस्तान तट की ओर पहुंचने की प्रबल संभावना है.

दिख रहा तूफान का असर

गुजरात में चक्रवात बिपरजोय का असर दिखने लगा है. तूफान के कारण द्वारका के गोमती घाट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं.

बंदरगाहों ने जारी की चेतावनी

अरब सागर में आए चक्रवात बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है. तूफान को देखते हुए मछुआरों को गहरे समुद्र क्षेत्रों से तट पर लौटने के लिए कहा गया है और बंदरगाहों को दूरस्थ चेतावनी संकेत जारी करने का निर्देश दिया गया है.मौसम विभाग ने बताया कि इस साल अरब सागर में आए पहले चक्रवात से राज्य के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

कई राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश

चक्रवात बिपरजॉय की रफ्तार धीरे-धीरे तेज होती जा रही है. यह उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में इसकी रफ्तार और तेज हो जाएगा. इस कारण कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना है. अरब सागर में बन रहे इस चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत कई और राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है.

पूर्वी सिघभूम में बारिश की आशंका

पूर्वी सिंघभूम जिले में अगले तीन से चार घंटे में हल्की से तेज बारिश हो सकती है. बारिश के साथ बिजली भी कड़कने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है.

Weather Forecast: चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण यहां हो सकती है बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

बिपारजॉय तूफान को लेकर भारतीय तटरक्षक अलर्ट

अरब सागर में बन रहे गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को देखते हुए भारतीय तटरक्षक क्षेत्र उत्तर पश्चिम ने गुजरात, दमन और दीव के मछली पकड़ने वाले समुदाय, नाविकों और हितधारकों को आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की सलाह देने के लिए आउटरीच शुरू किया है. भारतीय तट रक्षक इकाइयां जहाजों, विमानों और रडार स्टेशनों के माध्यम से समुद्र में जहाजों को नियमित सलाह भेज रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola