Weather Forecast: भयंकर चक्रवाती तूफान बन गया है बिपरजॉय, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
Kochi: People walk past covering themselves under an umbrella during rainfall as monsoon arrives in Kerala, in Kochi, Friday, June 9, 2023. (PTI Photo) (PTI06_09_2023_000139B)
Weather Forecast Updates Today 11 June 2023 : मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. स्काइमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर पूर्व भारत को कवर कर सकता है. उत्तर पूर्वी बंगाल पर एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र मानसून की प्रगति में मदद करेगा. झारखंड के आकाश में बादल छाए हुए हैं. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
क्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर तटवर्ती इलाकों में अलर्ट है. गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के पीआरओ ओम प्रकाश ने बताया कि छह जहाज आज बंदरगाह से रवाना हुए और 11 और जहाज कल रवाना होंगे. बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को सतर्क रहने को कहा गया है. कांडला के निचले इलाकों में रहने वालों को गांधीधाम में अस्थायी आश्रयों में ले जाया जा रहा है.
मौसम विभाग ने जारी की चेवावनी
मौसम विभाग ने संभावित क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है. मछुआरों को 12 से 15 जून के बीच मध्य अरब सागर और उत्तरी अरब सागर तथा 15 जून तक सौराष्ट्र-कच्छ तटों के पास न जाने का निर्देश दिया गया है. आईएमडी ने समुद्र में गए लोगों को तट पर लौटने की सलाह दी है.विभाग ने कहा है कि क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें, नियमित रूप से स्थिति की निगरानी करें और उचित एहतियाती कदम उठाएं.
तूफान को लेकर अलर्ट
अरब सागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात को लेकर पाकिस्तान में अलर्ट है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को तूफान को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है. मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण कराची और सिंध प्रांत के निचले इलाकों में बाढ़ के साथ आंधी आने की संभावना जाहिर की है.
75 किलोमीटर कि गति से चलेगी हवा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को चक्रवात बिपरजॉय को लेकर कहा है कि इसके कारण सौराष्ट्र और कच्छ तट के निकट 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की गति से हवाएं चलेंगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि सोमवार को 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. मंगलवार और बुधवार को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए