Live Updates

Weather Forecast LIVE: ओडिशा में भीषण गर्मी, स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, जानें आज कहां होगी बारिश

Edited byPritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Kochi: People walk past covering themselves under an umbrella during rainfall as monsoon arrives in Kerala, in Kochi, Friday, June 9, 2023. (PTI Photo) (PTI06_09_2023_000140A)

Weather Forecast LIVE Updates Today 17 June 2023 : चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के कारण गुजरात में भयंकर तबाही का मंजर दिख रहा है. तूफान से बिजली के सैंकड़ों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और 1000 से अधिक गांवों में अब भी बिजली नहीं है. गुजरता में कहर बरपाने के बाद तूफान का रूख राजस्थान की ओर हो गया है. इधर, बिहार और झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में प्री-मानसून एवं मानसून की बारिश 19 जून के बाद हो सकती है. कल यानी शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गयाय जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

ओडिशा में भीषण गर्मी, स्कूलों में छुट्टी बढ़ी

ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के मद्देनजर स्कूलों की गर्मी छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी है. अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के सरकारी और निजी स्कूल अब 19 जून की जगह 21 जून को खुलेंगे.एक आधिकारिक पत्र के मुताबिक, सरकार ने गहन विचार-विमर्श के बाद विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग के तहत आने वाले स्कूलों को 21 जून 2023 से खोलने का फैसला लिया है.

अमित शाह लेंगे नुकसान का जायजा

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से गुजरात के कच्छ में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. नुक्सान का जायजा लेने आज गृह मंत्री अमित शाह कच्छ पहुंच रहे हैं. अमित शाह प्रदेश के सीएम के साथ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे. इस दौरान उम्मीद की जा रही है कि शाह तूफान प्रभावित लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं.

कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, गुजरात के कच्छ क्षेत्र और दक्षिण राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

सरस्वती नदी में बाढ़

गुजरात में आयी विनाशकारी तूफान बिपरजॉय के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ भीषण बारिश हो रही है. भारी वर्षा के कारण सरस्वती नदी उफान पर है. बनासकांठा में शक्ति पीठ अंबाजी के पास कोटेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है.

दिल्ली में बारिश

चक्रवात बिपारजॉय का असर दिल्ली में भी दिखाई दिया. राष्ट्रीय राजधानी में कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से राहत मिली. चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने कारण दिल्ली में एक बार फिर से मानसून पूर्व बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है और यातायात बाधित हो गया.

तूफान का असर

गुजरात के मांडवी में चक्रवात बिपोरजॉय के कारण बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गये. तूफान के कारण पेड़ तक उखड़ गए.

दक्षिणी ब्राजील में तूफान से तीन लोगों की मौत

दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में आए शीतकालीन तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हैं. गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा कि साओ लियोपोल्डो शहर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के तटीय क्षेत्र माक्विन में एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है.

राजस्थान में बिपरजॉय से तबाही

चक्रवात बिपारजॉय का राजस्थान में खासा असर दिख रहा है. प्रदेश के उदयपुर सहित कई इलाकों में चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है.

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय से भारी तबाही

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के कारण तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है. तूफान से बिजली के सैंकड़ों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और 1000 से अधिक गांवों में अब भी बिजली नहीं है. तूफान के कारण पूरे कच्छ में भारी बारिश हुई. चक्रवात के कारण 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश से बड़ी संख्या में पेड़ तथा बिजली के खंभे उखड़ गए और समुद्र का पानी निचले इलाके के गांवों में भर गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola