Weather Forecast Update: झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश, बिहार में उमस बढ़ गई, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Weather Forecast LIVE Update Today : आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में छिटपुट वर्षा शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली (Weather Forecast Delhi) के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), ओडिशा, तमिलनाडु समेत देश के अन्य भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है. जबकि, बिहार (Weather Forecast Bihar) और उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP) के भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….
बनासकांठा में भारी बारिश
गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हुआ जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
मौसम विभाग की चेतावनी
झारखंड के लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है. इसकी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

कुछ घंटों में यहां होगी बारिश
झारखंड के पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा जिलों में अगले दो से तीन घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

झारखंड के इन इलाकों में थोड़ी देर में होगी बारिश
झारखंड के गढवा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, गिरीडीह जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.
चंडीगढ़ में उमस बढ़ गई
चंडीगढ़ में सुबह से ही धूप निकले होने की वजह से उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अभी अगले तीन दिनों तक शहर में बारिश नहीं होने के आसार जताए है.
बिहार के भागलपुर में बढी गर्मी
मौसम की तल्खी के साथ रविवार सुबह की शुरुआत हुई. बिहार के भागलपुर में नौ बजते-बजते मौसम गर्म हो गया. यहां बारिश की संभावना नहीं है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए