ePaper
Live Updates

Weather Forecast Updates : Cyclone Nivar के कारण MBBS/BDS परीक्षा की काउंसिलिंग 30 सिंतबर तक स्थगित

Updated at : 23 Nov 2020 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates : Cyclone Nivar के कारण MBBS/BDS परीक्षा की काउंसिलिंग 30 सिंतबर तक स्थगित

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश में सर्दियों (Winter Season starts) की शुरूआत हो चुकी है. उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में रविवार से पारा न्यूनतम (Mercury Dips down) तापमान से भी नीचे (MInimum temperature) रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही देश भर में ठंडक बढ़ गयी है. दिल्ली में रविवार को 17 वर्षों बाद न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) और बारिश (Rainfall)का अनुमान लगाया है. वहीं भारत के दोनों तरफ (Bay Of Bengal) समुद्री तूफान (Cyclone) तैयार हो रहा है. स्काइमेट के अनुसार अरब सागर (Arab sagar) पर बना डिप्रेशन (Deep Depression) तेज़ी से प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बना और बाद में एक चक्रवाती तूफान बन गया है. इस बीच तमिलनाडु के तटीय शहरों में पंबन से लेकर चेन्नई के बीच 24 और 25 नवंबर को भीषण बारिश के साथ तूफानी हवाएं (Winds) चलने की संभावना है. वहीं दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (Delhi NCR Pollution) खराब बनी हुई है. झारखंड बिहार यूपी और पश्चिम बंगाल के मौसम से संबंधित खबरों के लिए जुड़ें रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:00 PM. 23 Nov 2010:00 PM. 23 Nov

Cyclone Nivar के कारण MBBS/BDS परीक्षा की काउंसिलिंग 30 सिंतबर तक स्थगित

Cyclone Nivar के कारण MBBS/BDS परीक्षा की काउंसिलिंग 30 सिंतबर तक स्थगित

10:00 PM. 23 Nov 2010:00 PM. 23 Nov

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने सोमवार को चक्रवात ‘निवार’ के मद्देनजर संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश दिया. ‘निवार’ चक्रवात मंगलवार से बृहस्पतिवार के बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली एनसीएमसी ने संबंधित कार्य से जुड़े सभी लोगों को निर्देश दिया कि वे इस उद्देश्य के साथ काम जारी रखें कि तूफान से कोई भी जनहानि न हो और प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सामान्य स्थिति जल्द बहाल हो.

10:00 PM. 23 Nov 2010:00 PM. 23 Nov

चक्रवाती तूफान निवार अगले 24 घंटे में तमिलनाडु को पार करेगा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि चक्रवाती तूफान निवार अगले 24 घंटे में तमिलनाडु के तटों को पार कर सकता है. इसके प्रभाव से यहां तेज बारिश की आशंका है.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

मछुआरों को दी गयी चेतावनी

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान के कारण सामान्य जन-जीवन भी व्यापक रूप में प्रभावित हो सकता है. सड़कें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जगह-जगह बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था से जुड़े खंबे भी गिर सकते हैं. कई इलाकों में पेड़ उखड़ सकते हैं. बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी मध्य भागों से लेकर दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों तक समुद्र में हलचल काफी अधिक होगी जिससे मछुआरों समेत सभी समुद्री गतिविधियों को 4-5 दिनों तक स्थगित रखने के लिए चेतावनी जारी की गई है.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

दिल्ली को ठंड से नहीं मिलेगी राहत

आईएमडी दिल्ली के कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में छोटे तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी लेकिन यह वृद्धि सामान्य औसत से कम होगी. मुख्य कारण रात में बादलों और गर्मी के नुकसान की अनुपस्थिति है. एक और कारण है कि दिल्ली तक पहुंचने वाली हवाएं जम्मू-कश्मीर को पार कर रही हैं जिसने हाल ही में बर्फबारी का अनुभव किया है

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

माउंट आबू में 0.0 डिग्री हुआ तापमान

राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है. राज्य के बाकी इलाकों में भी सर्दी जोर पकड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार बीते रविवार माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान चुरू में 5.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.0 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, सीकर में 7.4 डिग्री, डबोक में 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.6 डिग्री, अजमेर में 9.2 डिग्री, गंगानगर में 9.4 डिग्री व सवाई माधोपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में तापमान में आगामी 24 घंटे में और गिरावट आने का अनुमान है.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

NDRF की टीम रवाना

तमिलनाडु: आईएमडी द्वारा चक्रवाती तूफान की चेतावनी के मद्देनजर एनडीआरएफ की छह टीमें कुड्डलोर जिले के कुड्डालोर और चिदंबरम शहरों के लिए रवाना हुईं. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में तेज होने और तमिलनाडु-पुदुचेरी तट की ओर बढ़ने की संभावना है.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

बर्फबारी से प्रभावित हो सकता है जम्मू-श्रीनगर हाइवे

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार 23 नवंबर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य से बारी बारिश के आसार हैं. 23 से 25 नवंबर तक यह सिलसिला चलेगा. ऐसे में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे समेत मुगल रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार लोधी रोड क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 (खराब) है. राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 8 ° C न्यूनतम और 25 ° सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पारा स्तर भी गिरता है.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

उत्तर भारत में गिरा तापमान

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान गिर गया. इससे देश के बड़े हिस्‍सें में ठंड बढ़ गई है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

2:49 PM. 23 Nov 202:49 PM. 23 Nov

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू कश्‍मीर के ऊंचाई वाले स्‍थानों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही दक्षिण भारत के कुछ हिस्‍सों में तूफान के कारण बारिश हो सकती है.

8:26 AM. 23 Nov 208:26 AM. 23 Nov

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान “GATI”

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान “GATI” पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग 18 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग पश्चिम की ओर चला गया और 2040 hrs IST के आसपास 10.40N अक्षांश के पास उत्तर सोमालिया तट को पार कर गया.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola