Weather Forecast: दिल्ली में छाएंगे बादल, झारखंड में बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ मध्य प्रदेश के मध्य भागों से विदर्भ, मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. इस वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. झारखंड के भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है आज मौसम
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
दिल्ली में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के क्रमश: 35 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.(भाषा)
फिर बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा. इसी के साथ दिल्ली में सुहावने मौसम का दौर खत्म हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में दिल्ली में फिर से गर्मी बढ़न लगेगी. इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली वासियों को मई जून सी गर्मी का अहसास होने लगेगा.
बारिश के आसार
झारखंड में आज यानी रविवार को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, गरज के साथ छींटे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
झारखंड में बारिश के आसार
झारखंड में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. रांची स्थित मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को पूर्वानुमान जारी किया है. जानें कैसा रहने वाला है मौसम

आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गयी. विभाग ने दिन में शहर में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए