Weather Forecast: अप्रैल में ही जून सी गर्मी, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
Weather Forecast Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास बना हुआ है जबकि एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है. निचले स्तरों पर केरल से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. मौसम में बदलाव के संकेत इससे मिल रहे हैं. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज
अगले सप्ताह 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
दिल्ली में लगे समय तक शुष्क मौसम की स्थिति रह सकती है जिसकी वजह से आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल अबतक का सबसे अधिक तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है और असमान्य रूप से लू वाले दिनों की संख्या बढ़ सकती है.
ओडिशा में बढ़ रहा गर्मी का पारा
देश के कुछ हिस्सों में अभी भी बादल छाए हुआ है. कई इलाकों में बारिश भी हो रही है. हालांकि ओडिशा में अब एक बार फिर भीषण गर्मी की आहट मिलने लगी है. भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में आज यानी सोमवार को दोपहर में पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में गर्मी में और इजाफा होगा.
बढ़ेगा तापमान
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि कुछ इलाकों में अभी एक दो दिन बादल छाए रहेगा. वहीं, कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक लू की स्थिति बनने की उम्मीद नहीं है.
राजस्थान में गर्मी का पारा चढ़ा
पश्चिमी विक्षोभ का असर मंद पड़ते ही एक बार फिर उत्तर भारत में मौसम का पारा चढ़ने लगा है. राजस्थान में भी गर्मी धीरे धीरे जोर पकड़ रही है. बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
राजस्थान में अधिकतम तापमान बढ़ा, बांसवाड़ा में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस पर
राजस्थान में गर्मी धीरे धीरे जोर पकड़ रही है जहां बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है. सोमवार को जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने वह छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है. वहीं 11 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद छुटपुट स्थानों पर मेघ गर्जन व बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.
एक्यूआई 194 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया
दिल्ली में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया. गुड़गांव में एक्यूआई 183, फरीदाबाद में 159, गाजियाबाद में 192, नोएडा में 190 और ग्रेटर नोएडा में 227 दर्ज किया गय. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए