Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश, झारखंड-बिहार को लेकर अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई. उत्तर प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की संभावना है. अगले 24 घंटे में तेजी से मौसम बदलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 30 मार्च की शाम से मेघ गर्जन और बारिश शुरू हो जायेगी. जानें आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य के मौसम का हाल

विज्ञापन

खराब मौसम की वजह से दिल्ली में 17 उड़ानें प्रभावित, बदले गये रूट

दिल्ली में खराब मौसम के कारण अब तक 17 उड़ानों के मार्ग में बदलाव किये गये हैं. लखनऊ और जयपुर में आठ-आठ और देहरादून में एक.

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जता दी थी.

पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश ने कहा, दिल्ली में कल की बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी. आने वाले 2 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. उन्होंने बताया, पूरे भारत में तापमान सामान्य है और अभी लू की कोई संभावना नहीं है.

झारखंड में एक अप्रैल तक मौसम रहेगा खराब, हो सकती है बारिश

झारखंड में 1 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राजधानी रांची और आस-पास के जिलों में बादल छाये रहेंगे. एक दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 31 मार्च को कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. 1 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. 2, 3 और 4 अप्रैल को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 5 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा.

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम के बारे में रांची स्थित मौसम कार्यालय ने जानकारी दी है. राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश, झारखंड-बिहार को लेकर अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola