Weather Forecast Live Updates : ओडिशा में बाढ़ की स्थिति, झारखंड में भी अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Live Updates : झारखंड (Jharkhand ,heavy rains) और बिहार (bihar flood) के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD)ने कहा कि देश के पूर्वी, उत्तरी और मध्य हिस्सों में अगले चार-पांच दिन में भारी बारिश होने का अनुमान है. विभाग ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिये रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है. विभाग ने कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र (चक्रवातीय परिसंचरण) बन रहा है, जो अगले चार-पांच दिन में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (DELHI Weather) में सुबह से आकाश में बादल नजर आ रहे हैं. और मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

शुक्रवार को यहां होगी भारी बारिश 

विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और गोवा के दूर-दराज के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जतायी है.

पूर्वी मध्य प्रदेश के चार जिलों में में अत्यधिक भारी वर्षा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी मध्य प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन चार जिलों में शुक्रवार सुबह तक कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़

ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई, जबकि जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है.

जम्मू कश्मीर: बढ़ते जलस्तर के बीच अलर्ट

जम्मू कश्मीर के रेयासी जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में जिक्र है कि भारी बारिश के कारण लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. जबकि, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ता जा रहा है. लिहाजा लोग सावधानी बरतें.

पुंछ जिले में बाढ़ के पानी में फंसी कार 

जम्मू कश्मीर में बाढ़ के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है. पुंछ जिले के मेंढर में बाढ़ के पानी में एक कार फंस गई. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ओडिशा में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक लो-प्रेशर एरिया उत्तरी ओडिशा की तट की तरफ बढ़ा है. इसके कारण अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. संबलपुर, सोनेपुर, झारसूगोड़ा जिलों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola