Live Updates

Weather Forecast Updates : उत्तराखंड में तेज बारिश की आशंका, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : बिते 24 घंटे में मुंबई (Weather Forecast Mumbai) समेत देश के अन्य हिस्सों में मूसलाधार वर्षा हुई है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज भी कई स्थानों पर ऐसे ही वर्षा की संभावना जतायी है. इसके अलावा बिहार (Weather Forecast Bihar) और इससे सटे झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) के अलावा पूर्वोत्तर राज्य और उत्तर प्रदेश (Weather Forecast Uttar Pradesh) में भी व्यापक वर्षा की संभावना है. विभाग के अनुसार (Weather Forecast Delhi) में बादल छाये रह सकते हैं. वहीं, ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में वर्षा में कमी देखी जा सकती है. ऐसे में आइये जानते हैं अन्य राज्यों में मौसम का हाल..

विज्ञापन

हरियाणा और उसके आस पास का ऐसा है मौसम

हरियाणा के हिसार में मौसम कभी नरम तो कभी गर्म बना हुआ है. बुधवार को कहीं कहीं बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना रहा तो कहीं मौसम साफ रहा. गुरुवार को सुबह ही तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई. मगर सुबह और रात के वक्‍त अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. दिन में धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं. बीते कई दिनों से सही से बारिश भी नहीं हुई है तो सितंबर का महीना बाकी सालों की तुलना में सूखा ही जा रहा है.

पूर्वांचल के मौसम में आया बदलाव

पूर्वांचल में मौसम का रुख इन दिनों बदलाव की ओर है. दो दिनों से जारी बरसात की वजह से रात के तापमान में भी गिरावट आई है, हालांकि उमस से इसके बाद भी राहत नहीं है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय पूर्वांचल में मौसम का रुख बदलाव की ओर है. गुलाबी ठंड का दौर भी अब शुरु होने को है लिहाजा सर्द गर्म का मौसम अगले पखवारे तक बना रहेगा इसके बाद ठंड और कोहरे की दस्तक होगी.

उत्तराखंड में तेज बारिश की आशंका

उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में भी दगा दे रहा है. मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद बुधवार को कुछ जिलों में महज हल्की बौछारें पड़ीं. इससे तापमान में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पिछड़ा हुआ है. अब मौसम विभाग की ओर से गुरुवार और शुक्रवार को कुछ जिलों में तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही मानसून उत्तराखंड से विदाई ले सकता है.

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान नोल का असर

चक्रवाती तूफान नोल के असर से बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब का क्षेत्र विकसित हो गया है. यह चक्रवाती हवा उत्तर भारत में सक्रिय है लेकिन एंटी साइक्लोन (हवा के विपरीत चक्रवाती क्षेत्र) बन जाने से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में मानसूनी सिस्टम होने के बावजूद बारिश थम गई है. जबकि दूसरी ओर मध्य प्रदेश, असोम, छत्तीसगढ़, बिहार और दक्षिण भारत के क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। हालांकि अभी अगले दो दिन में कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश की संभावना बनी है. मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अगर रहती है तो जल्द ठंड पड़ने के आसार हैं.

मुजफ्फरपुर और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान

मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली और शिवहर में अगले तीन घंटे के अंदर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग, पटना ने जारी किया है. विभाग ने इस दौरान वज्रपात की आशंका भी प्रकट की है. ऐसी स्थिति में इन जिलों के लोग घर में ही रहने का प्रयास करें. विदित हो कि न केवल मुजफ्फरपुर वरन पूरे उत्तर बिहार में विगत तीन दिनों से बारिश का क्रम जारी है. इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. एक ओर जहां आवागन में परेशानी हो रही वहीं दूसरी ओर जलजमाव वाले इलाकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.गंडक, बूढ़ी गंडक , कमला बलान जैसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण इन नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

मौसम विभाग ने बिहार के इन इलाकों में जारी किया वज्रपात का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 72 घंटे के लिए पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ व्रजपात का अलर्ट जारी किया है. गंगा नदी से सटे जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान है. उन्होंने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola