Weather Forecast : दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, जानें बिहार, झारखंड समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है जिससे तीज मार्केट प्रभावित होने की संभावना है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) में बिते रात से ही तेज वर्षा जारी है. इस दौरान मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने यहां अगले 24 घंटे मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जतायी है. इधर, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), हरियाणा (Weather Forecast Hariyana), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के अलावा मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) समेत अन्य हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार है. आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar) समेत अन्य राज्यों का हाल..
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बाढ़ का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है. राज्य के सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता अशोक जैन के मुताबिक, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि जिले की पांच बाढ़ चौकियां रामराज, देवल, लालपुर, चुहापुर और रेहड़वा गांव में हैं.
दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होनी की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अमरोहा, मुरादाबाद, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतोली, झांगीराबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होनी की संभावना जतायी है.
पटना में कुछ ऐसा है मौसम
राजधानी पटना में गुरुवार को सुबह से ही धूप-छांव के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है. सुबह नौ बजे के बाद से आकाश में हल्के बादल छाए रहने के कारण भादो की चुभन भरी तीखी धूप से राहत है. रुक-रुककर करीब 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा सुकून देने वाली है. इससे बारिश होने का भ्रम हो सकता है मगर इससे बारिश नहीं होनेवाली है.
झारखंड में अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून
बुधवार को आधी रात के बाद से रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. गुरुवार सुबह से ही पूरे राज्य में जगह-जगह लगातार बारिश हो रही है. रांची, धनबाद और कई इलाकों में झमाझम बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रांची समेत आसपास के इलाके में हो रही बारिश से आमलोगों को रोजमर्रा के काम के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही तेज हवा और बारिश से शहर में बिजली व्यवस्था भी ठप हो गयी है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी.
उत्तराखंड के नौ जिलों में आज भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की आशंका है. विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए शासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है.
पारा चढ़ा तो उमस ने किया बेहाल
बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को पूरे दिन उमस ने बेहाल किया, सुबह आसमान में बादल तो छाए लेकिन निराश करके उड़ गए। बारिश न होने से तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबतर रहे. भीषण उमस में कूलर और पंखे भी राहत देने नाकाम साबित हुए। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान भी बढ़ गया. हालांकि मौसम विभाग अभी बारिश की संभावना जता रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए