Weather Forecast LIVE Updates Today : उमस भरी गर्मी से दिल्ली बेहाल, बिहार, यूपी में होगी अच्छी वर्षा, झारखंड में भी आसार, जानें बंगाल समेत अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण देशभर में एकबार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने कहा है कि आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP) में अच्छी वर्षा होगी. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य हिस्सों में उमस भरी गर्मी जारी रहेगी. ऐसे में ऐसे में आइये जानते हैं मुंबई (Weather Forecast Mumbai), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल..
प्रयागराज में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत
कल की उमस भरी गर्मी के बाद आज मंगलवार को आसमान पर दोपहर बाद राहत मिली. आसमान पर घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश हो रही है. दोपहर तक तो यह हाल था कि लोग गर्मी से परेशान थे. आसमान भी साफ था. फिलहाल अचानक बदले मौसम ने लोगों को तरोताजा कर दिया है. कल भी ऐसे ही मौसम के बने रहने का अनुमान है.
बिहार के इन इलाकों में हो रही है झमाझम बारिश
पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के इलाकों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. भागलपुर शहर में दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं, वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के इलाकों के मौसम का कुछ ऐसा है हाल
खत्म होने की ओर अग्रसर मानसून से पूर्वांचल में बादलों का इंतजार बढ़ रहा है. दो दिनों से बारिश और बादलों की कमी के बीच, उमस अपार हो गई है. हालांकि मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो चार दिनों में हवा का रुख पुरवा होने पर बादलों की सक्रियता के साथ बारिश भी हो सकती है. लोकल हीटिंग का पर्याप्त असर है, वातावरण से नमी मिली तो बारिश भी हो सकती है.
बिहार के इस जिले में हुई वज्रपात से मौत
बिहार के अररिया जिले में अलग-अलग जगह पर वज्रपात से दो लोगों की मौत मंगलवार की सुबह हो गई. इसमें एक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के पुरवारी झिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी मो .सदरूल (36 ) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार के अहले सुबह साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. इस सबंध में पैक्स अध्यक्ष मो. कय्यूम ने बताया कि सदरूल अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि अचानक घर के बगल में गड़े बिजली के खंबे पर हुई वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना से गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई.
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला सुस्त
सितंबर शुरू से ही उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला सुस्त है. पिछले दो सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से 65 फीसद कम बारिश हुई. हालांकि, नियमित अंतराल पर कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है. वहीं आज मंगलवार को मौसम सुहावना बना हुआ है. देहरादून, पौड़ी, चमोली समेत अन्य जिलों में सुबह से धूप खिली हुई है. प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश बेहद कम हो रही है. हालांकि, चारधाम समेत अन्य ज्यादातर मार्गों पर यातायात सुचारू है.
उत्तराखंड में होगी हल्की बारिश (Uttrakhand Weather Forecast)
उत्तर भारत में तापमान बढ़ा हुआ है, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. हालांकि, उत्तराखंड में आज भी बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो यहां कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा आज भी हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए