Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली में छाए आसमान में बादल, ग्रेटर नोएडा में भी हल्की बारिश, देश के अन्य हिस्सों में सुस्त पड़ा मानसून, जानें झारखंड, बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार देश भर में मानसून कमजोर पड़ रहा है. लेकिन, बिहार (Weather Forecast Bihar) और उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP) में बारिश बढ़ने का अनुमान है. इसके अलावा झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) समेत अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत अन्य राज्यों का हाल..
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है. पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जगह हल्की बारिश हुई। इससे बढ़ती उमस से राहत मिली. हालांकि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम बना रहेगा. इस दौरान चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
हरियाणा में कुछ ऐसा है मौसम का हाल
बढ़ती गर्मी के बीच सोमवार दोपहर को अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में भी काफी गिरावट आई. बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर शहर में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मुख्य रास्तों पर कीचड़ व वार्डों में हुए जलभराव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बिहार में मौसम में हुई बदलाव, हुई झमाझम बारिश
सोमवार को पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली. दो दिनों के गरम (Hot) और उमस (Humid) वाले मौसम से राहत मिली. पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पटना में अल सुबह मूसलाधार बारिश हुई. सुबह छह बजे से मौसम साफ हुआ. फिर दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में अचानक तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. अगले 24 घंटे में पटना और गया सहित प्रदेश के कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में छाए आसमान में बादल
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में छाए बादल दोपहर होते-होते बरस पड़े. सोमवार दोपहर बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में तो कहीं हल्की बारिश हुई है. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में भी हल्की बारिश हो रही है, लेकिन यहां पर उमस कायम है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को छोड़ दें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है या कहे इस पूरे सप्ताह बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी ज्यादातर इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है.
मुंबई में भूकंप (Earthquake in Mumbai)
मुंबई से 102 किलोमीटर उत्तर में आज सुबह 8 बजे भूकंप आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इसकी तीव्रता 3.5 रिक्टर पैमाने पर मापी गयी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए