Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम हाल

Published by :Pritish Sahay
Published at :25 Jan 2023 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम हाल

Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. हाड़ कंपाती सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. तो यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के अंदर बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी

दिल्ली में आज देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है. बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, 27 व 28 को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. इस कारण से एक बार फिर से ठिठुरन का अहसास होगा. इस दौरान तापमान 6 डिग्री तक रहने का अनुमान है.

हिमाचल में हिमपात और बारिश के कारण 265 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिलों में ताजा हिमपात के कारण 265 सड़कें बंद हो गई. वहीं, राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई. IMD के मुताबिक, केलांग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज

राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है. वहीं, कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 8.30 बजे तक सीकर-बारां में दो-दो मिलीमीटर, धौलपुर में एक मिलीमीटर, हनुमानगढ़ के संगरिया में आधा मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बर्फबारी से उड़ान सेवाएं प्रभावित

कश्मीर के अधिकतर जगहों पर बर्फबारी जारी है. वहीं, ताजा बर्फबारी से दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई, जिससे घाटी में बुधवार को विमान सेवाएं प्रभावित हुईं. कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने दिन बढ़ने पर बारिश की तीव्रता कम होने का पूर्वानुमान लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों की आवाजाही में विलंब हुआ. हालांकि हवाई अड्डे पर अधिक बर्फ एकत्रित नहीं हुई है, लेकिन दृश्यता के 500 मीटर पर पहुंचने से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ. (भाषा)

राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल

राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हैं. बादल छाने के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक हो गया है. दिल्ली में आज सुबह 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चार साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान था. (भाषा)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है. जिससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 27 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के पहाड़ी इलाकों में पहुंचने की संभावना है. इसके कारण कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

हिमपात की संभावना 

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात हो सकता है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी के बाद बारिश की संभावना बन रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली से लेकर यूपी और एमपी के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के अंदर झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं. इस कारण ठंड में भी इजाफा हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola