Weather Forecast: MP-UP में बारिश, जानें यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट.

Weather Forecast Updates Today : मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण सिंध पर बना हुआ है. विदर्भ से केरल तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. इसका असर मौसम पर नजर आने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु की पहाड़ियों, सिक्किम और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिली. जानें आज आपके इलाके का कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

दिल्ली में झमाझम

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बता दें, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है.

राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर

राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां अगले एक सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक सप्ताह तक आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से पुनः आंधी-बारिश का दौर आने वाला है. इस बीच राज्य के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज. सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 6 सेंटीमीटर दर्ज की गई है. (भाषा)

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में आज सुबह 08:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई. विभाग के मुताबिक, शहर में दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाये रहने और गरज एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. (भाषा)

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की मानें तो आने वाले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में तेज बारिश

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आज तेज बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया.

बिहार में गर्मी से मिली राहत, जमकर हुई बारिश

बिहार में बारिश के साथ मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है. राजधानी पटना में आज जमकर बारिश हुई है. तेज बारिश ने वहां रह रहे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है. लोग बीते काफी दिनों से गर्मी से त्रस्त थे और उनका हाल भी बेहाल हो गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola