Live Updates

Weather Forecast : बदलेगा मौसम, झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं गए भारी बारिश संभव है. वहीं, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी है वहीं कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी तीन चार दिनों तक बादल गजरने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अधिकांश जिलों के इसके लिये ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

झारखंड में गिरेंगे ओले

झारखंड में दो दिन तक ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि 30 अप्रैल और 1 मई को झारखंड के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

खूंटी जिले में अगले कुछ घंटों में बारिश

झारखंड के खूंटी जिले में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है. इसका पूर्वानुमान रांची स्थित मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

Weather Forecast : बदलेगा मौसम, झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का हाल

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बेमौसम बारिश से तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में इस सप्ताह बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से तीन लोगों की मौत हो गयी और दस हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए. एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश और आंधी के बाद गुरुवार को प्रारंभिक नुकसान के बारे में रिपोर्ट जारी की.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव जारी है. शुक्रवार (28 अप्रैल) को सुबह की शुरुआत हल्की ठंड और काले बादल के साथ हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार लखनऊ में आज बारिश नहीं होगी.

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग में बर्फबारी

गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में करीब चार इंच बर्फबारी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे सहित घाटी के ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी बर्फबारी होने की खबरें हैं, जिसके कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है. श्रीनगर और घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. (भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola