Live Updates
Weather Forecast Updates 9 June 2020 : बिहार-झारखंड में मॉनसून जल्द देगा दस्तक, कई राज्यों में बारिश के आसार,जानिए पूरे देश के मौसम का हाल
Author Rajat kumar
Updated:
विज्ञापन
live weather forecast स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पंजाब के ऊपर बना हुआ है. गुजरात के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जल्द ही एक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के दक्षिणी तटीय हिस्सों, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के दक्षिणी भागों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में हल्की बारिश से मध्यम बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajat Kumar
Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
2