Weather Forecast LIVE Updates Today : अगले सप्ताह झारखंड से होगी मानसून की वापसी, तब तक मौसम सामान्य, बिहार-बंगाल में बारिश के आसार, जानें UP, दिल्ली का हाल
Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार आज बिहार (Weather Forecast Bihar) के पूर्वी हिस्सों और बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश के आसार है. इसके अलावा राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) और गुजरात व जम्मू-कश्मीर में भी हल्की वर्षा होगी. बड़ी खबर यह है कि मानसून की देश से वापसी शुरू हो गयी है. विभाग के अनुसार झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) से अक्तूबर के पहले सप्ताह से मानसून के लौटने के आसार है. आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast Uttar Pradesh) समेत अन्य राज्यों का हाल..
झारखंड के इस जिले में अगले दो घंटे में बारिश

पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले दो-तीन में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है. आपको बता दें कि अब मानसून की वापसी का समय आ चुका है. लेकिन, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न एक मानसूनी सिस्टम के कारण पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले चार दिन झारखंड में बारिश की संभावना नहीं जतायी है. लेकिन, इस दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
दिल्ली में आज का तापमान
दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने दिन में मोटे तौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है. आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 9.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 दर्ज किया गया.
मुजफ्फराबाद में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर या शाम को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं. तापमान 15 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
गिलगित में बारिश के आसार
गिलगित में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. गरज के साथ बारिश होने तथा आंधी चलने का भी अनुमान है. तापमान 13 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.
लद्दाख में आज का मौसम
लद्दाख में आसमान साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियन और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
श्रीनगर में भी आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. तापमान 8 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए