Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली, UP समेत अन्य राज्यों में बढ़ेगा तापमान, बिहार, झारखंड के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast Uttar Pradesh), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत देश के कई स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जतायी है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तापमान में भी वृद्धि होगी. बिहार (Weather Forecast Bihar), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) के पूर्वी व बंगाल के कुछ हिस्सों में बंगाल (Weather Forecast Bengal) समेत पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है. ऐसे में आइये जानते हैं ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम..
दिल्ली में बदला मौसम का हाल
हवा की दिशा बदलने से दिल्ली की फिजा भी बदलने लगी है। उमस कम हो रही है, तो गर्मी की चुभन भी पहले से हल्की हुई है. अब सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास भी होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो बदलाव का यह दौर जारी रहेगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है, तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में भी गिरावट आने लगेगी.
प्रयागराज मौसम ने ली करवट
प्रयागराज का मौसम एक बार फिर बदल गया है. पिछले दिनों की बारिश के बाद मौसम तल्ख होने लगा है. सोमवार को सुबह से आसमान बिल्कुल साफ रहा. आकाश से बादल गायब हैं. इसके चलते खिलकर धूप खिली है। उमस भरी गर्मी का वर्चस्व एक बार फिर बढ़ गया है. आज दिन भर गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
उत्तर प्रदेश में गर्मी के आसार
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून आज राजस्थान से लौट सकता है. इसके चलते अगले एक दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं. सोमवार सुबह भी करीब आधे घंटे तक जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन बाद में चटख धूप ने लोगों को गर्मी का आभास कराया.
दिल्ली में सोमवार का तापमान
दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने दिन में मोटे तौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है. आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 9.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.
तेलंगाना में आज का मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि तेलांगना के कुछ हिस्सों में भी आज भी भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की जाएगी. बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क और साफ भी रह सकता है.
कर्नाटक में आज का मौसम
अगले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो यहां ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. लेकिन कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की भी संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए