Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates Today : बिहार के लिए आज भी चेतावनी, झारखंड, UP समेत इन मानसून कमजोर, जानें दिल्ली, मुंबई के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने अगले 24 घंटे के लिए बिहार (Weather Forecast Bihar), में अलर्ट जारी किया है. वहीं, झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), यूपी (Weather Forecast UP), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य हिस्सों में बारिश में व्यापक कमी आयेगी. ऐसे में आइये जानते हैं मुंबई (Weather Forecast Mumbai), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत अन्य राज्यों का हाल..

विज्ञापन

अगले छह दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

झारखंड में रविवार से अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. दो अक्तूबर तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल कहीं से मौसम में विशेष परिवर्तन के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. एक और दो अक्तूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 30 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है.

तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात (Telangana Weather Forecast)

मौसम विभाग ने आज भी तेलांगना में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया था. खबरों की मानें तो लगातार हो रही बारिश के बाद तेलांगना के शमशाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इसकी गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है.

अगले 2 घंटों इन क्षेत्रों में बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों में हरियाणा के नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी, दादरी और भिवानी व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

हैदराबाद में भारी बारिश से जलभराव

लगातार हो रही बारिश की वजह से हैदराबाद शहर में कई जगहों में जलभराव हो गया है.

उत्तर भारत में आज का मौसम

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आज का तापमान भी सामान्य ही रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान यहां आज भी वर्षा नहीं होने की संभावना है.

आंध्रप्रदेश में होगी बारिश

आंध्रप्रदेश के तटीय हिस्सों में आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि यहां अगले 24 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा जबकि कुछ स्थानों में मौसम साफ बना रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola