Weather Updates : यूपी-बिहार-झारखंड सहित यहां होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल
Mumbai: People hold umbrellas as it rains in Mumbai, Wednesday, July 21, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI07_21_2021_000061B)
Weather Forecast Updates LIVE, 22 August, Monsoon 2021 – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रक्षा बंधन के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. बिहार-झारखंड-यूपी सहित कई राज्यों में आज भारी बारिश के आसार हैं. जानें मौसम का हाल…
कई राज्यों में 26 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में वर्तमान वर्षा गतिविधि कल (सोमवार, 23 अगस्त) से कम होने की संभावना है. अपने नवीनतम मौसम अपडेट में, विभाग ने 26 अगस्त तक उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से भारी से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.
दिल्ली में पिछले 62 वर्षों में 9वीं बार सबसे अधिक बारिश
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 138.8 मिमी बारिश हुई, पिछले 62 वर्षों के दौरान ऐसा नौवीं बार हुआ है जब एक दिन में इतनी अधिक बारिश हुई है. अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक 184 मिमी बारिश होने का रिकॉर्ड है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज किया गया था.
दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को भी हुई बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. शहर में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.
पंजाब और हरियाणा का हाल
पंजाब और हरियाणा में सोमवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है.
यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान और यूपी में आज यानी 22 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई है.
लद्दाख में अचानक आई बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त
लद्दाख के कई गांवों में अचानक आई बाढ़ से रविवार को एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और फसलें नष्ट हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि एक कृत्रिम झील से अत्यधिक मात्रा में पानी निकला जिससे जंस्कर नदी का बहाव अवरूद्ध हो गया और इसके बाद अलर्ट जारी किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए