Weather Forecast Update: देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, 62 सालों में जनवरी महीना रहा सबसे गर्म, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है. जिसका प्रभाव आज से पश्चिमी हिमालयी भागों पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का यह भी कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई इलाकों में एक दो दिनों में बर्फबारी या बारिश हो सकती है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कश्मीर घाटी : मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम
कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने मुताबिक, मंगलवार को घाटी के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है और मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा.
उत्तर प्रदेश में लोगों को मिली सर्दी से राहत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से खासी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अयोध्या तथा बरेली मंडलों में रात के तापमान में काफी इजाफा दर्ज किया गया. इसके अलावा आगरा तथा मेरठ मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से उड़ान परिचालन में देरी संभव
दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे शहर के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर शून्य रह गई. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि घने कोहरे की वजह से उड़ान परिचालन में देरी होना संभव है. उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में घना कोहरा है. सुबह आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता शून्य थी जबकि पालम में 50 मीटर थी। रेनवे 28 पर दृश्यता 700 मीटर और रनवे 29 पर 50 मीटर थी. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को घाटी के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है और मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा.
कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
कश्मीर में मंगलवार को गुलमर्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में सोमवार रात को तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. पहलगाम में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. बारामुला के गुलमर्ग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुपवाड़ा में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
62 सालों में जनवरी सबसे गर्म
बीते 62 सालों में इस बार का जनवरी महीने सबसे गर्म रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा है कि जनवरी में दक्षिण भारत का न्यूनतम तापमान बता 121 सालों में सबसे ज्यादा रहा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए