Weather Forecast: दिल्ली में ठंड, वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में, जानिए देश के राज्यों के मौसम का हाल
सांकेतिक फोटो
Weather Forecast: रविवार को हिमाचल प्रदेश के कुंजुम, रोहतांग दर्रे समेत कई शहरों में जमकर बर्फबारी हुई है. जिससे आने वाले दिनों में उत्तर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. बर्फबारी से जहां एक ओर ठंड बढ़ रही है वहीं मनाली केलंग मार्ग के कई जगहों पर पानी जम गया है.
जानें दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने और हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है. अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इस बीच, शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. पड़ोसी इलाकों, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 317, गाजियाबाद में 310 और नोएडा में 321 रहा, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है.
दिल्ली में आज सर्द रहा मौसम, वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में
दिल्ली में सोमवार का दिन सर्द रहा और न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम, 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज गिया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था. वहीं, मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने और हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है.
कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज
कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से तापमान जमाव बिंदु के कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया. श्रीनगर में रविवार रात तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह घाटी का दूसरे सबसे ठंडा क्षेत्र था. बात अगर उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है.
आने वाले 24 घंटों में जानें कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का मिजाज
राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा.
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है. वहीं बीते 24 घंटे में चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान राज्य के सीकर में 5.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.7, संगरिया में 6.0, पिलानी में 6.6, एरनपुरा रोड में 6.8, नागौर में 7.3 और गंगानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों पाला गिर रहा है, जो अगले कुछ दिन में बढ़ जाएगा. इससे लोगों को रात और शाम से सुबह तक तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए