Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड में बरस रहे बादल, हो रही मेघ-गर्जन, UP से दिल्ली तक बढ़ेगी गर्मी, बिहार, मुंबई में भी वर्षा के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) में मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है. मुंबई (Weather Forecast Mumbai), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), गुजरात (Weather Forecast Gujarat) समेत अन्य हिस्सों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan), यूपी (Weather Forecast UP) का मौसम साफ, शुष्क रहेगा. यहां गर्मी परेशान करेगी. आइये जानते हैं विस्तार से..

विज्ञापन

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है.

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन घंटों में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा तथा खूंटी में बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग ने इन जिलों में हल्की वर्षा के साथ-साथ मेघ-गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी है.

झारखंड में हो रही झमाझम बारिश

Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड में बरस रहे बादल, हो रही मेघ-गर्जन, UP से दिल्ली तक बढ़ेगी गर्मी, बिहार, मुंबई में भी वर्षा के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

झारखंड की राजधानी रांची में फिलहाल वर्षा शुरू हो गयी है. हालांकि, मौसम विभाग ने दो-तीन घंटे में बारिश होने की सूचना दी थी. विभाग ने राज्य के तीन जिलों रांची, चतरा और देवघर के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की बात कही है. साथ ही साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी जतायी है.

मुंबई में भूकंप (Earthquake in Mumbai)

महाराष्ट्र के मुंबई में आज सुबह 03 बजकर 57 मीनट में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, मुबई से 98 किलोमीटर उत्तर में आया आया था. जिसकी सूचना नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी.

झारखंड में छाये बादल, हो रही बूंदाबांदी 

झारखंड में बादल छाये हुए है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है. दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही यहा वर्षा होने की संभावना 12 सितंबर तक जतायी थी. विभाग की मानें तो आज हल्की बारिश कुछ क्षेत्रों में होगी.

झारखंड में आज का मौसम (Jharkhand Weather Forecast)

मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि 12 तारीख तक झारखंड में कई स्थनों पर हल्की से मध्यम हो सकती है. इस दौरान कुछ हिस्सों में वज्रपात भी होने की संभावना है. हालांकि, गुरुवार को मौसम साफ व शुष्क बना रहा. कुछ स्थानों पर बादल की आवाजाही देखने को जरूर मिली, लेकिन बारिश इस दौरान वर्षा नहीं हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola