Live Updates

Weather Forecast Live Update: दिल्‍ली NCR में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा, जानें अपने इलाके का हाल

Updated at : 14 Mar 2020 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Live Update: दिल्‍ली NCR में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा, जानें अपने इलाके का हाल

weather forecast live update: शनिवार को देश के कई राज्यों में बारिश जारी है. छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार , उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:29 PM. 14 Mar 208:29 PM. 14 Mar

दिल्‍ली NCR में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

दिल्‍ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया है. दिल्‍ली के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे.

8:29 PM. 14 Mar 208:29 PM. 14 Mar

अगले 24 घंटों का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां कुछ जगहों पर हिमपात के भी आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी गरज के साथ बौछार होने की संभावना बनी हुई है.

1:35 PM. 14 Mar 201:35 PM. 14 Mar

छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार , उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली. वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार , उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ रही हैं. उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी राज्यों में अगले 24 घंटों तक मध्यम से भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गयी है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड में अच्छी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश का पूर्वानुमान है.

8:29 PM. 14 Mar 208:29 PM. 14 Mar

दिल्ली में बारिश, जानें बंगाल का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम अगले 24 घंटों तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा. इस दौरान दिल्ली के अलावा गाज़ियाबाद और नोएडा के उत्तरी भागों में बारिश की संभावना है. वहीं पश्‍चिम बंगाल में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान अलीपुरद्वार, बांकुरा, बर्धमान, बीरभूम, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर जिलों में बारिश होगी और गरज के साथ तेज़ हवाएं चलेंगी. इन जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

11:32 AM. 14 Mar 2011:32 AM. 14 Mar

हिमाचल में भूस्खलन में फंसे तीन लोगों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन के चलते शनिवार को तीन लोग अपने घरों में फंसे गये, जिन्हें बाद में बचा लिया गया. शिमला के पुलिस अधीक्षक उमापति जमवाल ने कहा कि तड़के करीब चार बजे भूस्खलन हुआ और वे यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निकट लक्कड़ बाजार में अपने घरों में फंस गये. एसपी ने कहा कि दमकल और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया. उन्होंने कहा कि उससे सटे घरों में रह रहे तीन अन्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.

11:32 AM. 14 Mar 2011:32 AM. 14 Mar

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, शीतलहर और तेज हुई

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और कई ऊपरी इलाकों समेत विभिन्न हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार को कुफरी, नारकंडा, खिड़की, खड़ापत्थर में भी बर्फबारी हुई है जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई है. रातभर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य में शीतलहर और तेज हो गयी है. शिमला जिले में कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा और खिड़की में रातभर हुई बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है.

11:32 AM. 14 Mar 2011:32 AM. 14 Mar

बिहार में यहां होगी ज्यादा बारिश

बिहार में 14 मार्च को सबसे अधिक बारिश गया, नालंदा, जमुई, बांका और भागलपुर में हो सकती है. मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने और बादलों की गर्जना तथा बिजली गिरने जैसी मौसमी गतिविधियां भी हो सकती हैं.

11:32 AM. 14 Mar 2011:32 AM. 14 Mar

बिहार में भी बारिश शुरू

मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना सहित सूबे के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश के साथ वज्रपात पड़ने की संभावना है. शनिवार को बिहार के कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. यहां 13, 14 व 15 मार्च को भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. कल से ही कई जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

झारखंड में लगातार बारिश

इटखोरी में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश हो रही है. रात में मेघ गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई. आज सुबह तक बारिश जारी है. लोहरदगा में भी बारिश हो रही है. इधर , साहिबगंज में देर रात से हल्की हल्की बारिश हो रही है. मौसम अभी भी ख़राब है. हजारीबाग में बारिश एवं ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यहां किसानों के फसल नष्ट हो गये हैं. खपरैल घर एवं अलवेंस्टर ओलावृष्टि से टूट गये हैं. तेज हवा से पेड़ भी गिर गये हैं. पलामू के हुसैनाबाद में शाम से पूरी रात बारिश होती रहीं. यहां तेज़ हवा भी चल रही है. दलहन और तेलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी है. गरज के साथ कई इलाकों में बिजली कड़कने, ओले गिरने और वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग पहले ही जता चुका है. विभाग की मानें तो 15 और 16 मार्च को मौसम में थोड़ा सुधार होगा. शनिवार को राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह में धुंध के बाद बादल नजर आ रहे हैं. सूबे में 17 मार्च को आसमान साफ रहेगा.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. जबकि महाराष्ट्र में पूर्वी मध्य्रप्रदेश में छिटपुट वर्षा की संभावना है. केरल में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

16 मार्च से बढ़ेगा तापमान

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 14 मार्च तक बारिश जारी रहेगी. इन प्रदेशों में 16 मार्च से तापमान बढ़ेगा. अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

14 मार्च तक राहत नहीं

आज से उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. यह मौसमी गतिविधियां 14 मार्च की शाम तक जारी रह सकती हैं. पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में आज भी गरज के साथ भारी बारिश की उम्मीद है.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

उत्तर प्रदेश में 33 की मौत

उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फिर तबाही मचायी. बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से जहां 33 लोगों की मौत हो गई वहीं अकेले अवध में 13 मौतें हुई हैं.

9:05 AM. 14 Mar 209:05 AM. 14 Mar

बुलंदशहर चक्रवाती तूफान

यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार शाम एक चक्रवाती तूफान (बवंडर) आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. इसने कई घरों को नुकसान पहुंचाया, हालांकि चक्रवाती तूफान के कारण किसी की जान नहीं गयी.

7:13 AM. 14 Mar 207:13 AM. 14 Mar

बिहार में आज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

पिछले 46 घंटे से पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के किसानों के लिए संकट बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बिहार में अगले 24 घंटे तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान ओलावृष्टि और ठनका भी गिरने की आशंका है.

2:20 PM. 14 Mar 202:20 PM. 14 Mar

weather update: छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार , उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में घनघोर बारिश जारी है. बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो चुका है. मौसम की पल-पल की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola