ePaper
Live Updates

Weather Forecast: बिहार, झारखंड में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 08 Jul 2023 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: बिहार, झारखंड में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today : देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण मौसम विभाग को कुछ राज्यों में 'रेड'/'ऑरेंज' अलर्ट जारी करना पड़ा, वहीं गोवा में बाढ़ के पानी में बहने से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रात भर मध्यम से भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने शहर में और भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है आज का मौसम

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:42 PM. 7 Jul 2310:42 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न

कर्नाटक: मंगलुरु के दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, कई जगहों पर बाढ़ का पानी घरों और कृषि क्षेत्रों में घुस गया.

7:42 PM. 7 Jul 237:42 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश, एक महिला की मौत

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के तटीय जिले में आज भी भारी बारिश जारी रही, जिससे वहां के अलग-अलग हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही, जबकि, भूस्खलन की वजह से एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आज सुबह दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक स्थित सजिपमुन्नूर गांव के नंदवारा में भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी का एक हिस्सा ढहकर उसके घर पर गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई.

7:42 PM. 7 Jul 237:42 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से छत गिरने से 1 की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण एक गुरुद्वारे की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. ऊना जिले के एक गांव से 130 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कल शाम तक लगभग 59 सड़कें बंद थीं और 24 जून से इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को लगभग 320 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

4:49 PM. 7 Jul 234:49 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: खराब मौसम के कारण जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा निलंबित

जम्मू एवं कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है.

3:31 PM. 7 Jul 233:31 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: केरल में बारिश की तीव्रता कम हुई

दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हो रही बारिश की तीव्रता आज कम होने के बावजूद केरल के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन बाधित रहा. बारिश की वजह से राज्य में हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं. पथनमथिट्टा, कोट्टायम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में व्यावसायिक कॉलेजों सहित शैक्षणिक संस्थान आज बंद हैं. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि राज्य में और अधिक राहत शिविर खोले गए हैं.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: राजस्थान में आगामी दिनों में अधिकांश हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट

राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में पूर्वी हिस्सों के अधिकांश भागों और पश्चिमी हिस्सों के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी भाग के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी भाग के बीकानेर और जोधपुर संभाग में आगामी चार पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली. विभाग के मुताबिक, इसी अवधि के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 17 मिमी, हिसार में 4.2 मिमी, पंचकूला में दो मिमी, रोहतक में 1.2 मिमी और फतेहाबाद में एक मिमी बारिश दर्ज की गयी.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम, 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: धारचूला तहसील के दारमा घाटी में बादल फट गया

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी में बादल फट गया है. SDM ने बताया कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: उत्तराखंड में फटा बादल

उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने की खबर आ रही है. इस वजह से गांव में सैकड़ों लोग फंस गये हैं. इधर खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: ओडिशा का मौसम

IMD निदेशक एच.आर. बिस्वास (भुवनेश्वर, ओडिशा) ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. बारिश से किसानों को कृषि योग्य भूमि में मदद मिलेगी.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने व पश्चिम बंगाल व ओडिशा के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में 12 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रहेंगे व रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

2:10 PM. 7 Jul 232:10 PM. 7 Jul

Weather News LIVE: कोसी नदी में बढ़ा जलस्तर

नेपाल के पहाड़ी इलाके में रुक-रुक कर हो रही बारिश से कोसी के जलस्तर में बढ़ने व घटने का सिलसिला जारी है. पानी बढ़ने के बाद लोगों को बाढ़ का भय सताने लगता है. वहीं, पानी कम होने के बाद कटाव का भय बना है. जानकार बताते हैं कि कोसी बाढ़ से जितनी तबाही नहीं मचाती है, उससे अधिक कटाव से लोगों को पीड़ा देती है. कोसी नदी में पानी घटने व बढ़ने के कारण चार जगहों पर दबाव बना हुआ है. 

7:05 AM. 7 Jul 237:05 AM. 7 Jul

Weather News LIVE: बिहार, झारखंड में आज बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

7:05 AM. 7 Jul 237:05 AM. 7 Jul

Weather News LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर पूर्व भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. लद्दाख और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

7:05 AM. 7 Jul 237:05 AM. 7 Jul

Weather News LIVE: गोवा और केरल में भारी बारिश

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए तटीय राज्य के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. भारी बारिश के कारण दक्षिण गोवा में मडगांव शहर के पास खरेबंध सहित कई जगह जलमग्न हो गईं. केरल में कुछ समय के लिए बारिश रुकने के बाद, राज्य में बारिश तेज हो गई, जिसके कारण इसके दो जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया, जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आईएमडी ने कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जबकि राज्य के सात अन्य जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया.

7:05 AM. 7 Jul 237:05 AM. 7 Jul

Weather News LIVE: यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि आज (7 जुलाई 2023) को सुबह में धूप निकली हुई है. लेकिन IMD की माने तो लखनऊ में शुक्रवार को भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. हालांकि जून महीने से ही यहां बारिश हो रही है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola