Live Updates

Weather Forecast: झारखंड में यलो अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates: उत्तर पश्चिम से चलने वाली शुष्क हवा के कारण मौसम का मिजाज बदला गया है. दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्म हवा चलने लगी है. कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. दिल्ली में गर्म हवा के थपेड़े महसूस होने लगे हैं. यूपी का भी यही हाल है. राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी भीषण गर्मी की दस्तक हो गई है. वहीं, कई राज्यों में बारिश की भी संभावना है. मौसम की ताजा अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना है. 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

पिछले छह दिन से लू की स्थिति

पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्से में पिछले छह दिन से लू की स्थिति बनी हुई है जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में चार दिन से और बिहार में तीन दिन से ऐसी स्थिति है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

पूर्वी उत्तर प्रदेश 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 17 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा और 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है.

झारखंड में अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर

आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है. सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है.

झारखंड में यलो अलर्ट

झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम केंद्र, रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है. बताया गया कि राज्य के उत्तर पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के अलावे उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले तथा दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं में हिट वेव को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 19 अप्रैल को आंशिक बादल छाये रहने और 20 अप्रैल से गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है.

पूर्वी भारत में लू जारी रहेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola