Weather Forecast LIVE: जम्मू में भारी बारिश, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप
Weather Forecast LIVE Updates: करीब पूरे देश में मानसून की बारिश होने लगी है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत मिली है तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण लैंड स्लाइड हो गया है. कई लोगों की मौत की भी खबर है. आईएमडी ने भी कई कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.
जम्मू में भारी बारिश, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप
जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया है जबकि अधिकारियों ने डोडा और किश्तवाड़ जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा भी खराब मौसम के कारण रोक दी गई है.
राजस्थान में कई इलाकों में भारी बारिश
राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ ही कुछ हिस्सों में भारी और अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा शुक्रवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. जयपुर मौसम केन्द्र ने आगामी दो दिन में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत
मुंबई में बुधवार को भारी बारिश हुई और उपनगर मलाड में एक पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई.बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में बीते 24 घंटे में पेड़ गिरने की 26, शॉर्ट सर्किट की 15 और मकान ढहने या मकान का हिस्सा ढहने की पांच घटनाएं हुई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभागने अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है. बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, निचले इलाकों में किसी बड़े जलजमाव की कोई खबर नहीं है.
गोवा में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग गुरुवार तक तटीय राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. गोवा की राजधानी पणजी के निचले इलाके ऐटीन्थ जून रोड और माला क्षेत्र सहित कई हिस्से मंगलवार रात लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गए. हालांकि बुधवार क्ज्ञै सुबह तक पानी का स्तर कम हो गया.पणजी महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि भारी बारिश और नालियों के अवरुद्ध होने के चलते इलाकों में पानी भरा.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए