Kal ka Mausam: यूपी-बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, झारखंड में बारिश के आसार, जानिए अगले 24 घंटे का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Dec 2024 3:37 PM

विज्ञापन

Kal ka Mausam

Kal ka Mausam: उत्तर भारत में दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में सर्दी में इजाफा हो सकता है. वहीं, झारखंड में तूफान फेंगल के कारण बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं अगले 24 घंटों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Kal ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं तूफान फेंगल का भी असर दिख रहा है. झारखंड-बिहार से लेकर ओडिशा, यूपी में भी फैंगल के कारण मौसम में बदलाव आया है. झारखंड के कई जिलों में बादल छाये हुए है. यूपी के कई जिलों में ठंड के साथ घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग  ने एक दो दिनों में कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई है. एक नजर डालते है अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा देशभर का मौसम.

दिल्ली में कड़ाके की ठंड की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है. सोमवार (2 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. दिन में खिली धूप रहने से न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा. कुछ इलाकों में कोहरा भी जमने की संभावना है. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार तक ठंड में कोई बड़ी गिरावट नहीं आने  की संभावना है.  हालांकि इसके बाद सर्दी में थोड़ा इजाफा हो सकता है.

यूपी में ठंड के साथ कई इलाकों में रहेगा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में भी जोरदार ठंड पड रही है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि,  अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा. बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम केंद्र ने कहा है कि मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. बहुत ज्यादा ठंड की संभावना नहीं है. 3 और चार दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा. कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ से बिहार में बढ़ेगी ठंड

बिहार में भी मौसम करवट ले रहा है. ठंड बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार में पछुआ हवा और मजबूत होकर बह सकती है. इसके कारण तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी मंगलवार से पछुआ हवा और अधिक ताकत से बह सकती है, जिसके कारण तापमान में गिरावट  आएगी. ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं कई जिलों में सुबह और शाम के बाद कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.

झारखंड में हो सकती है बारिश

झारखंड में मौसम बदल रहा है. पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है. बंगाल की खाड़ में उठे तूफान का असर दिख रहा है. इसके कारण कई जिलों में बादल छाये हुए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि कई जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो सकता है.  

हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी कनकनी

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया है. कनकनी बढ़ गई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चलने लगी है. तापमान में गिरावट आ गई है. साथ ही कोहरे ने कोहराम मचा दिया है. आम जनजीवन सर्दी और कोहरे की दोहरी मार से परेशान है. मौसम विभाग ने कहा है कि कल यानी मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है, इसके कारण आने वाले समय में ठंड में और गिरावट हो सकती है.

Also Read: Rainfall Warning: चक्रवात फेंगल का कहर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, IMD अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola