Weather Forecast: यागी चक्रवात का दिखेगा प्रकोप, दिल्ली यूपी में बारिश, जानिए बिहार-झारखंड का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Sep 2024 6:00 AM
Weather Forecast
Weather Forecast, Cyclone Tracker: गुरुवार को दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ राज्यों में यागी तूफान के असर के कारण बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Forecast, Cyclone Tracker: दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-यूपी में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों में बारिश हो सकती है. बता दें बुधवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हुई. एक नजर डालते हैं देश भर में आज कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम फिर से बदल गया है. मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी बारिश होगी. वहीं बारिश के बाद दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है.
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के पूर्वी हिस्से में आज बारिश हो सकती है. जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में बुधवार सुबह तक चौबीस घंटे में कहीं कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हुई. वहीं जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार मध्यप्रदेश के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र बुधवार को कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र मे तब्दील हो गया. अभी यह उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर है. मौसम केंद्र ने बताया कि निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज बादल गरजने और बारिश होने की संभावना है.
यूपी में इस सप्ताह बारिश का दौर (Cyclone Tracker)
यागी तूफान का असर यूपी में दिख रहा है. प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह प्रदेश में बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि यागी चक्रवात के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. IMD का अनुमान है कि आज (19 सितंबर) को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने भी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश हो सकती है. उसके अलावा गुरुवार को आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, वाराणसी, आगरा, कन्नौज, अमेठी, मथुरा समेत और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
आज कहां हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Also Read: Kal Ka Mausam: यूपी में अभी राहत नहीं, दिखेगा साइक्लोन ‘Yagi’ का असर, जानिए कब तक होगी बारिश
कोविंद कमिटी की प्रस्तावित वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी- देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










