झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 4 से 7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में, जबकि 4 से 9 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 से 9 अगस्त के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 5 से 9 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश जबकि 4 से 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 4 से 6 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 से 7 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3 से 8 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है.

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 4 से 7 अगस्त के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 4 और 6 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग,कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. 5 से 7 अगस्त तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली) में भी भारी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा. राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

बिहार में येलो अलर्ट?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिम चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

4 और 5 अगस्त 2026 को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 31°C से 34°C तथा न्यूनतम तापमान 22°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है. 4 अगस्त को तड़के सुबह से दोपहर तक अधिकांश स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं शाम या रात में भी कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. 5 अगस्त को सुबह से दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर और शाम/रात के समय कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन